World

ट्रंप की नई वैश्विक रणनीति: अमेरिका, भारत, चीन, रूस और जापान को लेकर बनेगा ‘कोर-5’ ग्रुप, G-7 को दरकिनार करने की बड़ी यो...

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप एक नए वैश्विक शक्ति समूह—‘कोर-5’ (C-5)—की गठन योजना पर काम कर रहे हैं। इस प्रस्तावित हार्ड-पावर ग्रुप में अमेरिका, भारत, चीन, रूस और जापान जैसे विश्व की सबसे बड़ी सैन्य-आर्थिक ताकतें शामिल होंगी। यदि यह समूह बनता है, तो यह मौजूदा यूरोप-प्रधान G-7 और लोकतंत्र या धन आधारित पारंपरिक वैश्विक मंचों का विकल्प बन सकता है। हालांकि इस प्रस्ताव पर अभी तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। व्हाइट हाउस ने भी ऐसे किसी दस्तावेज या निजी रणनीति के अस्तित्व से इनकार किया है। बावजूद इसके, अमेरिकी पब्लिकेशन पॉलिटिको ने दावा किया है कि ‘कोर-5’ की अवधारणा नेशनल सिक्योरिटी स्ट्रैटेजी (NSS) के एक लंबे, अप्रकाशित संस्करण में शामिल थी, जिसे पिछले सप्ताह जारी किया गया था।

क्या है ट्रंप का नया ‘कोर-5’ प्लान?

एनडीटीवी और अन्य अंतरराष्ट्रीय रिपोर्ट्स के मुताबिक, ‘कोर-5’ या C-5 समूह का विचार दुनिया की उन Read more...

इस्लामाबाद धमाका: डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के बाहर फिदायीन हमला — 12 की मौत, 27 घायल

पाकिस्तान की राजधानी इस्लामाबाद के डिस्ट्रिक्ट ज्यूडिशियल कॉम्प्लेक्स के बाहर हुए भीषण धमाके ने देश को झकझोर दिया है। प्रारम्भिक खबरों के मुताबिक़ इस फिदायीन हमले में 12 लोगों की मौत हुई है और 27 अन्य घायल हैं। सुरक्षा बलों और रेस्क्यू टीमों ने घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया है जबकि खराब हालत वाले कुछ घायलों का इलाज चल रहा है।

घटना के बाद पाकिस्तान सरकार और सेना के वरिष्ठ नेताओं ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। पाकिस्तान के रक्षा मंत्री ख्वाजा आसिफ ने इस धमाके को देश के लिए एक स्पष्ट “वेक अप कॉल” करार देते हुए कहा कि फिलहाल पाकिस्तान युद्ध जैसी स्थिति से गुजर रहा है। उनके अनुसार यह हमला केवल एकल घटना नहीं, बल्कि पूरे देश के खिलाफ चल रहे हिंसक अभियान का हिस्सा है। ख्वाजा आसिफ ने कहा, “जो कोई भी यह सोचता है कि हमारी सेना सीमांत क्षेत्रों में यह जंग अकेले लड़ रही है, उसे आज के आत्मघाती हमले को एक चेतावनी के रूप में लेना चाहिए। यह पूरा पाकिस्तान है जो इस च Read more...

फल नहीं बेचते आतंकी से बंदूक छीनने वाले अहमद, ऑस्ट्रेलिया के PM ने की अस्पताल में मुलाकात

सिडनी में रविवार को हुए भयानक आतंकी हमले के दौरान जहां दहशत और अंधाधुंध फायरिंग के कई विचलित करने वाले वीडियो सामने आए, वहीं इस खौफ के बीच एक सच्चे ऑस्ट्रेलियाई हीरो की कहानी भी सामने आई है। इस बहादुर शख्स का नाम है अहमद अल अहमद, जिन्होंने अपनी जान जोखिम में डालकर हमलावर को काबू करने की असाधारण हिम्मत दिखाई।

हीरो जिसने हथियार छीना

रिपोर्ट्स के अनुसार, अहमद अल अहमद ने हमलावर को पीछे से पकड़कर होशियारी से उससे हथियार छीन लिया, जिससे कई और जिंदगियां बचाई जा सकीं। उनकी इस बहादुरी के चलते उन्हें सोशल मीडिया पर 'हीरो' कहा जा रहा है और हर तरफ उनकी बहादुरी की जमकर वाहवाही हो रही है। सिडनी के बॉन्डी बीच पर हुए इस हमले में 15 लोगों की मौत हुई थी और कई लोग घायल हुए थे।

कौन हैं अहमद अल अहमद?

शुरुआती रिपोर्टों में अहमद अल अहमद को एक फल बेचने वाला बताया गया था, लेकिन अब सामने आई जानकारी इसके उलट है। 40 वर्षीय अहमद अल अहमद असल में तंबाकू और स्पेशियलिटी क Read more...

मेरा गाँव मेरा देश

अगर आप एक जागृत नागरिक है और अपने आसपास की घटनाओं या अपने क्षेत्र की समस्याओं को हमारे साथ साझा कर अपने गाँव, शहर और देश को और बेहतर बनाना चाहते हैं तो जुड़िए हमसे अपनी रिपोर्ट के जरिए. Jodhpurvocalsteam@gmail.com

Follow us on

Copyright © 2021  |  All Rights Reserved.

Powered By Newsify Network Pvt. Ltd.